दिल्ली में महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
पुलिस के मुताबिक उत्तर पश्चिम इलाके के जंहागीरपुरी के जी ब्लॉक में सुबह करीब नौ बजे शारदा नाम की एक महिला ने खुद को आग लगा कर घर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के वक्त उनकी 15 वर्षीय बेटी मौजूद थी।
पुलिस उपायुक्त(उत्तर-पश्चिम) एन.एस.बुंदेला ने बताया कि महिला करीब 70 फीसदी जली गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
घटना के वक्त महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। पुलिस घटना का कारण जानने की कोशिश की रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications