आरएनआरएल ने गैस आपूर्ति पर कानूनी लड़ाई जीती
मुंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) का मूल्य भी 2.34 डॉलर तय कर दिया।
आरएनआरएल ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के खिलाफ अदालत में गुहार लगाई थी जिसने कृष्णा गोदावरी थाले से गैस 2.34 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू देने से इंकार कर दिया था।
अदालत ने आरआईएल को एक महीने के भीतर इन निर्देशों के आधार पर करार करने को कहा है। अदालत ने यह भी कहा है कि यदि अंबानी बंधुओं को किसी नतीजे तक पहुंचने में दिक्कत हो तो वे अपनी मां से सलाह कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications