यशवंत सिन्हा का इस्तीफा मंज़ूर

यशवंत सिन्हा का त्यागपत्र मंज़ूर

लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी में असंतोष उभरने लगा है. यशवंत सिन्हा ने सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और हज़ारीबाग से सांसद यशवंत सिन्हा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है और पार्टी ने उनका त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया है.

पहले तो यशवंत सिन्हा के इस्तीफ़े को लेकर असमंजस की स्थिति थी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह कहा था कि उन्हें अभी पत्र नहीं मिला है. लेकिन शाम होते ही स्थिति स्पष्ट हो गई. भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने बीबीसी के साथ बातचीत में यह स्पष्ट किया कि पार्टी ने यशवंत सिन्हा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है.

विरोध

उन्होंने कहा, "पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया था कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यशवंत सिन्हा का पत्र मीडिया में आने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है."

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया था कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यशवंत सिन्हा का पत्र मीडिया में आने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है नलिन कोहली, भाजपा प्रवक्ता

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया था कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यशवंत सिन्हा का पत्र मीडिया में आने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है

यशवंत सिन्हा का इस्तीफ़ा ऐसे समय में आया है जब पार्टी में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा और ज़िम्मेदारी तय करने को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं.

हालाँकि शनिवार सुबह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके कहा था कि लोकसभा चुनाव में हार की ज़िम्मेदारी सबकी है और किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लेकिन राजनाथ सिंह के प्रेस कॉन्फ़्रेंस के समय ही यशवंत सिन्हा के त्यागपत्र की ख़बर लीक हुई. हालाँकि उस समय राजनाथ सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया.

माना जा रहा है कि यशवंत सिन्हा संसदीय दल में हुई नियुक्तियों से नाराज़ थे. ये नियुक्तियाँ लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने की थी.

राजनाथ की चेतावनी

शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों के बयानों, गतिविधियों के बाद पार्टी ने फ़ैसला लिया है कि किसी भी नेता या कार्यकर्ता की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पिछले कुछ दिनों में कुछ कार्यकर्ताओं, नेताओं की ओर से जो बातें मीडिया के ज़रिए सामने आई हैं, उनसे पार्टी की छवि को ठेस पहुँची है. पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से एकजुट है और पार्टी का निर्णय है कि आगे से ऐसी कोई भी बात या बयान जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होती हो, मीडिया या किसी और माध्यम से कहनेवाले व्यक्ति, नेता, कार्यकर्ता के ख़िलाफ़ सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी राजनाथ सिंह

पिछले कुछ दिनों में कुछ कार्यकर्ताओं, नेताओं की ओर से जो बातें मीडिया के ज़रिए सामने आई हैं, उनसे पार्टी की छवि को ठेस पहुँची है. पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से एकजुट है और पार्टी का निर्णय है कि आगे से ऐसी कोई भी बात या बयान जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होती हो, मीडिया या किसी और माध्यम से कहनेवाले व्यक्ति, नेता, कार्यकर्ता के ख़िलाफ़ सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों में कुछ कार्यकर्ताओं, नेताओं की ओर से जो बातें मीडिया के ज़रिए सामने आई हैं, उनसे पार्टी की छवि को ठेस पहुँची है. पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से एकजुट है और पार्टी का निर्णय है कि आगे से ऐसी कोई भी बात या बयान जिससे पार्टी की छवि प्रभावित होती हो, मीडिया या किसी और माध्यम से कहनेवाले व्यक्ति, नेता, कार्यकर्ता के ख़िलाफ़ सख़्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी."

पिछले दिनों जसवंत सिंह के पत्र, यशवंत सिन्हा के बयान, सुधींद्र कुलकर्णी के लेख के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और निर्णयों को लेकर असंतोष की ख़बरें मीडिया में छपने लगी थीं.

इसके बाद से पार्टी में भीतर और बाहर असंतोष और अनिश्चितता जैसा माहौल था. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बयान आना इसी स्थिति की भरपाई और खुली चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+