छह बच्चे हैं भगवान का उपहार...

छह बच्चे हैं भगवान का उपहार...

टायरून काउंटी निवासी 26 साल की न्यूला कॉनवे ने तय समय से 14 हफ़्ते पहले ही छह बच्चों को जन्म दिया. इनमें चार लड़कियाँ और दो लड़के हैं.

उन्होंने कहा, " मुझे और मेरे पति ऑस्टिन को डॉक्टरों ने गर्भावस्था पूरा होने के 14 हफ़्ते पहले ही बच्चों के पैदा होने के ख़तरों की जानकारी दी थी. "

ईश्वर का उपहार

उन्होंने कहा, "बिना कोई चर्चा किए हम दोनों को पता था कि हमें क्या चाहिए, ये बच्चे भगवान के अद्भुत उपहार हैं."

कॉनवे ने सभी बच्चों को बेलफ़ास्ट के रॉयल जुबली मैटरनिटी अस्पताल में 30 लोगों की एक टीम की देखरेख में जन्म दिया. सभी बच्चे पाँच मिनट के अंतराल में पैदा हो गए.

बिना कोई चर्चा किए हम दोनों को पता था कि हमें क्या चाहिए, ये बच्चे भगवान के अद्भुत उपहार हैं न्यूला कॉनवे, बच्चों की माँ

बिना कोई चर्चा किए हम दोनों को पता था कि हमें क्या चाहिए, ये बच्चे भगवान के अद्भुत उपहार हैं

अस्पताल के सघन चिकित्सा केंद्र में कॉनवे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया.

इस दंपति ने अपने बच्चों का नाम उर्सला, ऑस्टिन, शैनान, कार्ला, इगहान और कैरी रखा है और उनका अस्पताल में ख़्याल रखा जा रहा है.

वह बताती हैं कि शुरुआती जाँच में केवल दो बच्चों का ही पता चला और वे इससे अभिभूत थे लेकिन जब फ़रवरी में दोबारा जाँच हुई तो बाकी के चार बच्चों का पता चला.

खाली घर

कॉनवे कहती हैं कि अपने परिवार को घर लाने के लिए वे अब और इंतज़ार नहीं कर सकती हैं.

वह कहती हैं, "उनके बिना मुझे कुछ खोया-खोया हुआ लग रहा है. हमारा यहाँ एक घर है, लेकिन यह इतना खाली लगता है. जब तक हमारे सभी बच्चे यहाँ अच्छे और सुरक्षित नहीं हैं तबतक यह घर नहीं हैं."

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे अगले दो महीने में घर जाने लायक हो जाएँगे.

इस दंपति को रोज़ अस्पताल जाना पड़ता है. इसमें तीन घंटे का समय लगता है इसे देखते हुए कॉनवे के पति जो कि एक किचन फ़िटर हैं, उन्होंने अपना काम कुछ दिनों के लिए रोक दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+