पाकिस्तान धमाका, मृतकों की संख्या बढ़ी

Several dead in Pakistan blast
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के डेरा इस्माइल खान इलाके में स्थित बेहद भीड़-भाड़ वाले तिजारतगंज बाजार में रविवार को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों की संख्या 20 हो गई है जबकि अभी भी 20 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में 11 की हालत गंभीर बनी हुई है।

तिजारतगंज बाजार में इससे पहले भी कई आतंकवादी हमले हो चुके हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने विस्फोट की कड़ी निंदा की है और इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो टीवी से बातचीत में जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ) मोहसिन शाह ने आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक नेता की दुकान के बाहर एक रिक्शे में बम रखा गया था।

घायलों की हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक घायलों में 11 की हालत बेहद गंभीर है।

शाह ने कहा कि धमाके में प्लांटेड डिवाइस का प्रयोग किया गया था। इस बीच, जिले के पुलिस अधिकारी मुहम्मद इकबाल ने एक निजी टेलीविजन चैनल से कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

सैन्य कार्रवाई की प्रतिक्रिया

इकबाल ने कहा कि स्वात क्षेत्र में जारी सैन्य कार्रवाई की प्रतिक्रिया में यह विस्फोट किया गया है। आतंकवादियों के लिए इस घटना को अंजाम देना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि उत्तरी और दक्षिणी वजीरीस्तान यहां से बहुत दूर नहीं है।

घटनास्थल पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी ने कहा कि धमाके के लिए पांच से छह किलोग्राम विस्फोटकों का प्रयोग किया गया था।

गौरतलब है कि जरदारी ने शुक्रवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संदेश में कहा था, "हम अपनी संप्रभुता के लिए एक युद्ध लड़ रहे हैं। हम अंत तक इस लड़ाई को जारी रखेंगे और हर हाल में जीतेंगे।"

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में लगातार बम धमाके हो रहे हैं और माना जा रहा है कि इसके पीछे तालिबान का हाथ है। स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में तेजी के बाद देश के कई स्थानों में धमाके हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+