अहमदीनेजाद की जीत पर भारी जश्न

अहमदीनेजाद की जीत पर भारी जश्न

महमूद अहमदीनेजाद के समर्थकों की भीड़ ईरान के झंडे लहरा रही थी और उनके हाथों में उनके पोस्टर थे और वो उनके समर्थन में नारे लगा रही थी.

ये दृश्य शहर के कुछ अन्य हिस्सों से उलट था जिसमें पिछले दो दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हो रही थीं.

रैली को संबोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने कहा कि ये स्वाभाविक है कि इन नतीजों से कुछ लोगों को निराशा लेकिन ईरान के लोग एकजुट हैं.

तेहरान स्थित बीबीसी संवाददाता का कहना है कि लेकिन प्रदर्शनों के शांत पड़ने की उम्मीद कम है.

महमूद अहमदीनेजाद के प्रतिद्वंद्वी मीर हुसैन मुसावी ने औपचारिक रूप से चुनाव नतीजों के ख़िलाफ़ अपील दायर कर दी है.

साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी करने के लिए कहा है.

प्रदर्शन

इसके पहले पुलिस ने अनेक प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया. इसमें पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के भाई भी शामिल हैं. इनमें से कुछ को बाद में रिहा कर दिया गया.

इसके पहले राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने इसे आधुनिक समय का सबसे बेहतरीन चुनाव बताया है.

अहमदीनेजाद ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि जो लोग उनकी जीत पर सवाल उठा रहे हैं वे ऐसा इसलिए कर हैं क्योंकि उन्हें अपने मनमाफ़िक नतीजे नहीं मिले.

उन्होंने ये भी कहा कि ईरान की परमाणु नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

शनिवार को महमूद अहमदीनेजाद के दोबारा राष्ट्रति चुने जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने तेहरान की सड़कों पर प्रदर्शन किया था.

हालांकि मीर हुसैन मुसावी ने आह्वान किया था कि हिंसा न की जाए लेकिन फिर भी तेहरान में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं.

मीर हुसैन मुसावी ने चुनाव के नतीजे मानने से इनकार कर दिया है और कहा कि इसमें बड़े स्तर पर अनियमितताएँ हुई हैं.

अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अमरीका को उम्मीद थी कि ये लोगों की इच्छाओं को दर्शाएगा.

यूरोपीय संघ ने ईरान के विपक्षी दलों की शिकायतों पर चिंता जताई है और साथ ही कहा है कि वो इन चुनावों के बाद हो रही हिंसा से चिंतित हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+