ईरानः अहमदीनेजाद की जीत पर टकराव

ईरान में अहमदीनेजाद की जीत के बाद टकराव

ईरान के राष्ट्रपति पद के चुनाव में महमूद अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा के बाद विपक्षी नेताओं के समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है. दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने राष्ट्र को संबोधित किया है.

उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों को पुराने दौर में वापसी और भविष्य के बीच में से एक को चुनना था और उन्होंने भविष्य को चुना. उन्होंने कहा कि विदेशी मीडिया और ईरान के कुछ तत्व ईरान के लोगों के संघर्ष के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार में लगे थे.

ईरान के लोगों को पुराने दौर में वापसी और भविष्य के बीच में से एक को चुनना था और उन्होंने भविष्य को चुना

इधर राजधानी तेहरान में प्रदर्शन देखकर लौटे बीबीसी संवाददाता का कहना है कि विपक्ष के समर्थकों को रास्तों से हटाने करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

कुछ सुरक्षाकर्मी मोटरसाइकिलों पर तैनात हैं और वे उनको निशाना बना रहे हैं जो रास्ते से नहीं हट रहे हैं. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ये दृश्य चिंताजनक हैं.

उल्लेखनीय है कि अहमदीनेजाद के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री मीर हुसैन मुसावी ने इन नतीजों पर सवाल उठाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मतों की गिनती में गड़बड़ी की गई है. इसके पहले ईरान के चुनाव आयोग ने अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा कर दी थी.

जीत की घोषणा

चुनाव आयोग के मुताबिक़ महमूद अहमदीनेजाद को 60.2 प्रतिशत मिले जबकि 85 प्रतिशत लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया.

चुनाव आयोग ने अहमदीनेजाद को विजयी घोषित कर दिया था. ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई ने महमूद अहमदीनेजाद को जीत पर बधाई दी है और विपक्षी नेताओं से अपील की है कि वे उकसाने वाली कार्रवाई न करें.

एक बयान में ख़ामेनेई ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए लोगों को बधाई दी है और कहा है, "दुश्मन ग़लत भावना से लोगों को भड़काकर इस जीत की ख़ुशी को ख़राब कर सकते हैं."

तेहरान से बीबीसी संवाददाता का कहना है नतीजे महमूद अहमदीनेजाद के लिए काफ़ी अहम हैं क्योंकि उन्हें अपने विरोधियों के गढ़ में भी ज़्यादा मत मिले. पुलिस ने मीर हुसैन मुसावी के मुख्यालय को सील कर दिया है.

महमूद अहमदीनेजाद के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मीर हुसैन मुसावी को उम्मीद थी कि वे अहमदीनेजाद को 50 प्रतिशत से ज़्यादा मत नहीं मिलने देंगे. इससे दोबारा मतदान कराना पड़ता.

लेकिन ईरानी चुनाव आयोग का कहना है कि मुसावी को क़रीब 34 प्रतिशत मत मिले.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+