पाकिस्तान में धमाका, सात मरे

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में ज़बर्दस्त बम धमाके में सात लोग मारे गए हैं और कई अन्य के घायल होने के समाचार भी हैं. डेरा इस्माइल खान के बाज़ार में हुए इस धमाके में क़रीब 50 लोगों के घायल होने का भी समाचार है.
पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में लगातार बम धमाके हो रहे हैं और माना जा रहा है कि इसके पीछे तालेबान का हाथ है. स्वात घाटी में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई शुरु होने के बाद से तालेबान के इस तरह के हमलों में बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक हफ्ते में ही कई स्थानों पर बम धमाके हुए हैं.
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लाहौर की एक मस्जिद में धमाका हुआ था जबकि इससे पहले लाहौर में ही आईएसआई मुख्यालय के पास एक इमारत को निशाना बनाया गया था.


Click it and Unblock the Notifications