हिमाचल का दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार सड़क संपर्क से जुड़ेगा

शिमला, 14 जून (आईएएनएस)।

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में 15 जून, 2009 का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब सदियों से काला पानी के नाम से जाना जाने वाला डोडरा-क्वार विश्व के अन्य भागों से जुड़ जाएगा। मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल इस दिन लढ़ोट-क्वार सड़क का उद्घाटन करेंगे।

शिमला जिले की रोहड़ू तहसील के अंतर्गत डोडरा-क्वार के लोगों के लिए यह दिन विशेष तौर पर अविस्मरणीय रहेगा और हिमाचल के लिए यह एक खुशी का पल होगा। 61 किलोमीटर लम्बा लढ़ोट-क्वार मार्ग 12,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व विख्यात चांशल दर्रा से होकर गुजरता है। यह 92 किलोमीटर लम्बे रोहड़ू-चिढ़गांव-लढ़ोट-डोडरा क्वार मार्ग का ही एक हिस्सा है।

क्वार तक हालांकि पहले ही सड़क का निर्माण किया जा चुका था, लेकिन दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते लढ़ोट से क्वार तक निर्माण एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।

लढ़ोट-क्वार मार्ग का कटान व निर्माण लोक निर्माण तथा वन विभाग ने संयुक्त रूप से किया, जिस पर 6़50 करोड़ रुपये खर्च हुए।

लढ़ोट-क्वार मार्ग के बनने से डोडरा, जिसकुन, जाखा, पंढ़ार, कितरवाड़ी, धंधरवाड़ी तथा चैधार गांवों की 5600 से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी। अभी तक यहां के बाशिंदे रोहड़ू अथवा उत्तरांचल की तरफ से पैदल यात्रा कर लम्बी दूरी तय करते हैं। रोहड़ू से यह दूरी काफी अधिक है, जबकि उत्तरांचल से कम दूरी तय करनी पड़ती है, जो लगभग 20 किलोमीटर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+