भट्टाचार्य आटोरिक्शा में गए सुंदरबन
हिंगलगंज (पश्चिम बंगाल), 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य शनिवार को उत्तर 24 परगना में चक्रवाती तूफान आइला से प्रभावित लोगों से मिलने के लिए आटोरिक्शा से यात्रा की।
मुख्यमंत्री का पिछले तीन सप्ताह में तूफान प्रभावित क्षेत्र का यह चौथा दौरा था। वे इच्छामति नदी को पार कर धमाखाली पहुंचे और वहां से सरदारपारा गए। उसके बाद वे आटोरिक्शा से चार किलोमीटर की यात्रा की और जोगेशगंज पहुंचे और पीड़ितों से बात और उनकी शिकायतें सुनीं।
उन्होंने कहा कि मैं इस मामले पर 19 जून को प्रधानमंत्री से दिल्ली में मिलूंगा और सहयोग की अपील करूंगा।
अपने दौरे में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी बात की और राहत कार्यो के बारे में जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications