वायुसेना विमान हादसे के दो पीड़ितों के शव को दिल्ली लाया गया
हरियाणा में जींद के निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट वी.कुमार और दिल्ली में नांगलोई के निवासी मास्टर वारंट ऑफिसर रमेश का शव जोरहाट से वायुसेना के विमान द्वारा पालम हवाई अड्डे पर लाया गया।
रमेश और कुमार का अंतिम संस्कार उनके अपने गांवों में किया जाएगा।
वायुसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके शवों के पहुंचने के बाद पूर्ण सैन्य सम्मान प्रदान किया गया। वायुसेना प्रमुख के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित थे।"
ज्ञात हो कि अरुणाचल प्रदेश में 10 जून को उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए वायुसेना के एएन-32 विमान पर सवार सभी 13 रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications