छत्तीसगढ़ में तीन नक्सली ढेर
रायपुर, 14 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में शनिवार देर रात तीन नक्सलियों को मार गिराया गया।
राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के जगारगुंडा वन क्षेत्र में शनिवार रात सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया जबकि बीजापुर जिले के जंगला क्षेत्र में एक नक्सली को मार गिराया गया।
गौरतलब है कि राज्य के दक्षिण में स्थित बस्तर क्षेत्र को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। आए दिन इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications