स्वाइन फ्लू: देश में 2 नए मामले, मरीजों की संख्या 19 हुई
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में इन दोनों मामलों की पुष्टि हुई है। यहां के राजीव गांधी वक्ष रोग संस्थान के निदेशक एस. बुग्गी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "एक 29 वर्षीय महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। ये दोनों अमेरिकी शहर न्यू जर्सी से शुक्रवार को ही बेंगलुरू पहुंचे थे।"
उन्होंने कहा, "हमने जांच के नतीजों के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित कर दिया है। महिला और बच्ची का उपचार चल रहा है।"
गौरतलब है कि महामारी घोषित हो चुके स्वाइन फ्लू 74 देशों में अब तक 29, 669 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications