ईरान में चुनाव बाद हिंसा से यूरोपीय संघ चिंतित
प्राग, 14 जून (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ (ईयू) ने ईरान में राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धांधली और चुनाव परिणाम आने के बाद देश में फैली हिंसा पर चिंता जताई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ईयू ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "चुनाव के दौरान हुई कथित अनियमितता और आधिकारिक रूप से चुनाव परिणाम आने के बाद फैली हिंसा से ईयू चिंतित है।"
ईयू ने उम्मीद जताई कि चुनाव परिणाम आ जाने के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वार्ता नए सिरे से आरंभ होगी और नवनिर्वाचति राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे।
गौरतलब कि ईरान के निवर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने चुनाव में 62 प्रतिशत मत हासिल किए और दोबारा इस पद पर आसीन हुए हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी मीर हुसैन मोसावी उनसे बहुत पीछे रह गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications