शिवानंद झा सूरत के नए पुलिस प्रमुख
गांधीनगर, 14 जून (आईएएनएस)। गोधरा दंगों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा को सूरत शहर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
झा दीपक स्वरूप की जगह लेंगे। पिछले दिनों सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक 17 वर्षीय युवती के मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए स्वरूप का शनिवार रात तबादला कर दिया गया।
गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात स्वरूप के तबादले और झा को सूरत का नया पुलिस प्रमुख बनाए जाने संबंधी आदेश जारी किए। झा ने देर रात ही अपना कार्यभार भी संभाल लिया।
गौरतलब है कि स्वरूप ने रविवार को बलात्कार की पीड़ित युवती के संबंध में मीडिया में आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान के बाद पूरे शहर में स्वरूप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications