चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई : अहमदीनेजाद

गृह मंत्रालय द्वारा निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद पहली बार आयोजित अपने संवाददाता सम्मेलन में इस कट्टरपंथी राष्ट्रपति ने कहा, "चुनाव पूरी तरह पारदर्शी हुआ है और इन आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण नहीं है।"

अहमदीनेजाद ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी मीर हुसैन मुसावी के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार ने पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। अहमदीनेजाद ने कहा, "यह पूरी तरह हास्यास्पद है कि चुनाव हारने वाला यह दावा कर रहा है कि मतदान का बहुमत उसके पक्ष में है। यह वाकई में बेतुका है।"

अहमदीनेजाद ने चुनाव की पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिग के लिए विदेशी मीडिया को भी आड़े हाथों लिया।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने अहमदीनेजाद के हवाले से लिखा है, "पश्चिमी मीडिया और प्रेस ने सिर्फ लोकतंत्र के उसी हिस्से को सत्यापित किया जो उनके वांक्षित परिणामों को प्रस्तुत करते रहे और उन्होंने राष्ट्रों द्वारा लिए गए उन हर निर्णयों को खारिज कर दिया जो उनकी प्राथमिकताओं के विपरीत रहे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+