पंजाब में 8 छात्रों में फ्लू की आशंका
यदि इन छात्रों में वायरस की पुष्टि हो गई तो देश में फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या 28 हो जाएगी।
पंजाब के ये आठों संदिग्ध गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल के 31 छात्रों और तीन शिक्षकों के उस दल के हिस्सा हैं, जो एक शैक्षणिक टूर पर नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) को देखने व समझने के लिए न्यूयार्क व फ्लोरिडा की यात्रा पर गए थे।
स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि उनमें से एक छात्र में फ्लू के वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद सभी छात्रों का यहां स्वास्थ्य अधिकारियों ने परीक्षण किया। उनमें से आठ में फ्लू के लक्षण दिखाई दिए हैं।
आठों छात्रों के रक्त नमूनों को जांच के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications