ईरानी धार्मिक संगठन ने लगाया राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप
तेहरान, 14 जून (आईएएनएस)। ईरान के एक धार्मिक संगठन ने राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'इस्लामिक कंबटैंट क्लेर्जी एसोसिएशन' (आईसीसीए) ने मांग की है कि चुनाव दोबारा कराया जाना चाहिए। यह संगठन पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी के निकट माना जाता है और यह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मीर हुसैन मोसावी का समर्थन कर रहा था।
संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हम मोसावी को अकेले नहीं छोड़ेंगे।"
उल्लेखनीय है कि चुनाव नतीजों में निवर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को विजयी घोषित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications