स्वाइन फ्लू : मां-बेटी में संक्रमण के साथ देश में 19 मामले (लीड-1)

बेंगलुरू स्थित राजीव गांधी चेस्ट रोग संस्थान के निदेशक एस. बुग्गी ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "एक 29 वर्षीय महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को न्यू जर्सी से बेंगलुरू पहुंची थी। दोनों में बीमारी की पुष्टि हुई है।"

उन्होंने कहा, "हमने जांच के नतीजों के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित कर दिया है। महिला और बच्ची का उपचार चल रहा है।"

राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) के अनुसार फ्लू के एक अन्य तीसरे मामले के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया जाना अभी बाकी है। एनआईसीडी में विषाणु रोग विज्ञान विभाग के प्रमुख शशि खरे ने कहा, "अभी हमें एक अन्य जांच के बारे में मंत्रालय को सूचित करना है। उसके नमूनों की जांच की पुष्टि की जानी अभी बाकी है।"

गौरतलब है कि महामारी घोषित हो चुके स्वाइन फ्लू अब तक 74 देशों में 29, 669 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर दिल्ली में स्वाइन फ्लू पीड़ित एक रिश्तेदार से मुलाकात करने आए चंडीगढ़ के एक परिवार के चार सदस्यों को एहतियात के तौर पर विशेष निगरानी में रखा गया है। हालांकि उनमें इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक दंपति अपने बेटे के साथ विगत नौ जून को दिल्ली पहुंचा था। उनकी बेटी भी आस्ट्रेलिया से दिल्ली पहुंची थी। उसी दिन इन चारों ने हवाई अड्डे पर अमेरिका से आए अपने एक रिश्तेदार से मुलाकात की थी, जो स्वाइन फ्लू से ग्रस्त था।

केंद्र शासित राज्य के अधिकारी एस. सी. गेरा ने बताया, "हमने इस परिवार को अलग रखा है। चिकित्सक दिन में दो बार इनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि इनमें फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं।"

एक अन्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अब तक हमें चार संदिग्ध मामलों के बारे में पता चला है। हमने उनके नमूनों को जांच के लिए दिल्ली भेजा था लेकिन उनकी रिपोर्ट नकारात्मक रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+