अफगानिस्तान में 19 तालिबानी ढेर
काबुल, 14 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तानके पक्तिका प्रांत में अमेरिका की नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने 19 तालिबानियों को मार गिराया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता हमीदुल्लाह जुवाक ने बताया, "आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार सुबह से आरंभ की गई। तालिबान के कमांडर सहित 19 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications