भारत व खाड़ी देशों के बीच नई विमान सेवा
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस विमान सेवा की शुरुआत की पहल भारत व यूएई के बीच हुए एक समझौते का हिस्सा है। इसके तहत दोनों तरफ प्रति सप्ताह 29,000 यात्रियों के आवागमन के लिए उड़ानों की व्यवस्था होगी।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि फ्लाईदुबई शुरू में लखनऊ, कोयंबटूर, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे छोटे शहरों के लिए उड़ानें भरेगी।
सेवा की शुरुआत की तारीख तय होना अभी बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications