केरल कांग्रेस में कोई मतभेद नहीं : चेन्निथला
प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा में चेन्निथला ने कहा, "पार्टी में सब कुछ ठीक ठाक है। ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं है जिसे हल नहीं किया जा सकता।"
प्रदेश कांग्रेस की युवा इकाई के अध्यक्ष टी. सिद्दीक को मार्च महीने में जिस प्रकार से उनके पद से हटाया गया है, उस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता ओमन चांडी ने असंतोष जताया है। चर्चा है कि इसको लेकर प्रदेश के नेता दो धड़ों में बंट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications