यशवंत सिन्हा ने कहा, पार्टी नहीं छोडूंगा
अपने संसदीय क्षेत्र हजारीबाग में संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा, "मैं पूरी तरह से भाजपा में हूं। मैं अपने राज्य और अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा।"
पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिए जाने के कारणों पर उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ नहीं बोलेंगे।
उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनके इस्तीफे को देर शाम स्वीकार भी कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications