नेपाल में भारतीय व्यापारी की हत्या के मामले में माओवादी गिरफ्तार
पुलिस ने जैन की हत्या मामले में शनिवार को कंचनपुर जिले से नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े टेकराज जोशी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
जैन आगरा से यहां अपने व्यवसाय संबंधी किसी काम के लिए आए थे। वह नेपाल में चार महीने से रह रहे थे। पिछले महीने जब वह अपने संबंधी की फैक्टरी से लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें अगवा कर लिया गया। अपहर्ताओं ने उनके परिजनों से दो करोड़ नेपाली रुपये फिरौती के रूप में मांगी थी।
अपहर्ताओं और जैन के परिजनों के बीच पैसे को लेकर बात भी हुई थी लेकिन उन्होंने जैन को मुक्त नहीं किया। बाद में पुलिस ने जैन का शव जंगल से बरामद किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications