फिजा के पास वापस लौटे चांद
चंदर मोहन, बाली के मोहाली स्थित घर पहुंचे और उन्होंने उनसे माफी मांगी।
चंदर मोहन ने फिजा के आवास पर संवाददाताओं को बताया, "मैंने फिजा से माफी मांग ली है। मैंने फिजा को तलाक नहीं दिया है।"
इस पर मुस्कराते हुए बाली ने कहा कि वह चांद को माफ कर देंगी। बाली ने यह भी कहा कि उन्होंने उन्हें भूल जाने का विचार अपने मन में नहीं लाया है।
बाली ने आईएएनएस से कहा, "मैं चांद के साथ फिर से रहने और उनके खिलाफ दायर मामले को वापस लेने के मुद्दे पर विचार करूंगी। वह दूसरों के बहकावे में आ गए थे।"
ज्ञात हो कि चंदर मोहन और बाली ने पिछले वर्ष नवंबर महीने में गुप्त रूप से इस्लाम धर्म कबूल कर आपस में निकाह रचा लिया था। चंदर मोहन पहले से ही सीमा बिश्नोई के साथ शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं।
बाद में एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत चांद मोहम्मद ने फरवरी महीने में फोन पर और एसएमएस के जरिए फिजा को तलाक दे दिया था। उसके बाद दोनों ने पिछले चार महीनों के दौरान एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। लेकिन इस प्रेम कहानी में रविवार को नया मोड़ आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications