हिमाचल में पर्यटन उद्योग में निवेश पर ब्रुनेई की नजर
राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक पर्यटन सम्मेलन में हिस्सा लेने आए देश में ब्रुनेई के उच्चायुक्त सिदेक अली ने आईएएनएस से कहा, "हम पर्यटन क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "शिमला में बने शाही स्मारक, यहां की प्राचीन इमारतें, प्रकृति और पर्यावरण मनमोहक हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारी प्राथमिकता यहां उच्चस्तरीय होटल और रिसार्ट खोलने की होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications