खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करना बड़ी चुनौती : मंत्री
थामस ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संप्रग सरकार ने इसे 100 दिनों के एजेंडे में शामिल किया है। उन्होंने कहा, "लेकिन सरकार के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती होगी। सरकार की पहली चिंता गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) रहने वालों की परिभाषा तय करनी होगी। उसके बाद वित्तीय व्यवस्था और फिर खाद्य की कमी को पूरा करना पड़ेगा।"
उन्होंने कहा, "हमने इस दिशा में काम करना आरंभ कर दिया है। इस बारे में जल्द ही एक मंथन बैठक होगी जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ राज्य सरकारों की भी नुमाइंदगी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications