महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन कर सकती है सपा : अखिलेश

बाराबंकी में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा अगर महिला आरक्षण 33 फीसदी से घटाकर 25 फीसदी करके बिल के मौजूदा स्वरूप में कुछ बदलाव कर दिया जाए, तो सपा महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने पर विचार कर सकती है।

कन्नौज से सांसद यादव ने कहा कि सपा कभी भी महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं थी। हम केवल आरक्षण के प्रतिशत और बिल के मौजूदा स्वरूप का विरोध करते हैं।

यादव ने कहा कि सपा ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को मुद्दों के आधार पर समर्थन दिया है। समर्थन आगे जारी रखना है या नहीं इस बात का फैसला पार्टी केंद्र सरकार के शुरुआती 100 दिनों के कामकाज (प्रदर्शन) की समीक्षा करने के बाद करेगी।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ने समय पर जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं किए तो हम संप्रग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदशर्न करने में कोई संकोच नहीं करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+