अल कायदा को धन मुहैया करने वाला यमन में गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार हसन हुसैन बिन अलवन को यमन पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार हसन यमन और सऊदी अरब में अल कायदा के सदस्यों को धन मुहैया कराता था। मंत्रालय के बायन में हसन को 'अल कायदा का कुख्यात आतंकवादी' भी करार दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को साना से 190 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मारिब प्रांत से हसन को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications