ईरान में चुनाव बाद हिंसा में 100 गिरफ्तार

तेहरान, 14 जून (आईएएनएस)। ईरान में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद तेहरान में रात को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अनगिनत लोगों के घायल होने की खबर है। इसके मद्देनजर रविवार को लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गृह मंत्रालय द्वारा वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के 62 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने की घोषणा किए जाने के बाद अहमदीनेजाद के हजारों विरोधी तेहरान की सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन और हिंसा का दौर शुरू कर दिया।

बीबीसी के अनुसार पुलिस ने इस सिलसिले में राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य विपक्षी प्रत्याशी रहे मीर हुसैन मुसावी के लगभग 100 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीबीसी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद खतामी के भाई भी शामिल हैं। मुसावी कहां हैं, उनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इस बीच इंटरनेट सेवाएं अस्तव्यस्त रहीं, लेकिन रविवार को राजधानी तेहरान में शांति रही। शनिवार को देर रात एसएमएस और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

अहमदीनेजाद की भारी जीत के बाद मुसावी ने उन पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+