राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा, फूल नहीं, धन दें

मनसे के उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत ने आईएएनएस से कहा, "यह अपील आधिकारिक रूप से जारी की गई है। इससे जो धनराशि इकट्ठा होगी उसका बाकायदा लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "पार्टी ने कार्यकर्ताओं के लिए एक लिखित अपील जारी की है और कहा कि वे जन्मदिन के मौके पर फूल, गुलदस्ते व महंगे उपहारों से बचें और उसके एवज में पार्टी कोष में नकद राशि जमा कराएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उन पैसों का इस्तेमाल कर सके।"

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है। अगले विधानसभा चुनाव के लिए हमें पैसों की जरूरत है।

इस बीच राज ने रविवार सुबह दादर स्थित अपने आवास पर अपने समर्थकों की शुभकामनाएं लीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नकद राशि उन्हें भेंट स्वरूप दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+