पाकिस्तान आत्मघात के मुहाने पर खड़ा है : इमरान खान
'ऑनलाइन न्यूज एजेंसी' ने खान के हवाले से कहा, "पाकिस्तान आत्मघात के मुहाने पर खड़ा है।" उन्होंने अमेरिका की सलाह पर तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई की आलोचना की।
इमरान खान ने संडे टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की अप्रैल में वाशिंगटन यात्रा के बाद ही अमेरिका पांच साल के लिए प्रति वर्ष 1.5 अरब डालर के समझौते पर सहमत हुआ। खान ने कहा कि यह समझौता और पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई करीब-करीब एक साथ ही हुआ।
खान ने कहा, "क्या स्वात में सैन्य कार्रवाई लोगों की जिंदगी बचाने के लिए है या फिर अमेरिका से डॉलर वसूलने के लिए। केवल दस दिन पूर्व संसद ने स्वात में तालिबान के साथ शांति समझौते को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। आखिर इस मसले पर सदन में चर्चा क्यों नहीं हुई? "
खान ने कहा, "मैं तालिबान समर्थक नहीं हूं लेकिन मैं सभी मुद्दों पर ध्यान देता हूं। आखिर रिहायशी इलाकों में हमले क्यों हो रहे हैं?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications