चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के 4 संदिग्ध मामले
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक दंपति बेटे के साथ विगत नौ जून को दिल्ली पहुंचा था जहां उनकी बेटी आस्ट्रेलिया से पहुंची थी। उसी दिन ये चारों लोग हवाई अड्डे पर अपने अमेरिका से आए एक रिश्तेदार से मिले जो स्वाइन फ्लू की चपेट में था। हालांकि उस समय इनके रिश्तेदार में इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई थी।
केंद्र शासित राज्य के अधिकारी एस. सी. गेरा ने बताया, "हमने इस परिवार को अलग रखा है। चिकित्सक दिन में दो बार इनकी जांच कर रहे हैं। हालांकि इनमें फ्लू के लक्षण नहीं दिखे हैं।"
एक अन्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अब तक हमें चार संदिग्ध मामलों के बारे में पता चला है। हमने उनके नमूनों को जांच के लिए दिल्ली भेजा था लेकिन उनकी रिपोर्ट नकारात्मक रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications