शिवानंदन ने मुंबई पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला
मुंबई पुलिस मुख्यालय में रविवार को गफूर ने शिवानंदन को कार्यभार सौंप दिया। इस मौके पर गफूर ने उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की। गूफर ने कहा कि शिवानंदन के समक्ष ढेर सारी चुनौतियां हैं लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह इनसे निपटने में कामयाब रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले के बाद गफूर पर सवाल खड़े हुए थे और इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को उनका स्थानांतरण कर दिया। हालांकि सरकार की ओर उनके स्थानांतरण को उनकी पदोन्नति बताया गया है। अब वह महाराष्ट्र पुलिस आवास निगम लिमिटेड के महानिदेशक होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications