यमन में 9 विदेशियों का अपहरण
सना, 14 जून (आईएएनएस)। यमन के पश्चिमोत्तर सादा प्रांत से इस्लामिक विद्रोहियों ने नौ विदेशियों का अपहरण कर लिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शुक्रवार को जर्मनी के एक चिकित्सा उपकरण इंजीनियर, उनकी पत्नी, उनके तीन बच्चों और दो अन्य जर्मन नर्सो का अपहरण कर लिया गया। इसके अलावा ब्रिटेन के एक इंजीनियर और दक्षिण कोरिया के एक अध्यापक को भी बंधक बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications