पाकिस्तान में धमाका, 8 मरे
इस्लामाबाद, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में रविवार को हुए एक धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए।
स्थानीय जियो टीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि डेरा इस्माइल खान के तिजारतगंज बाजार क्षेत्र में यह धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दुकानें व गाड़ियां क्षत विक्षत हो गई।
घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा अधिकारियों में पूरे क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
इस बीच सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications