यशवंत सिन्हा ने इस्तीफा दिया
नई
दिल्ली। लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुकी भारतीय जनता पार्टी के भीतर लगातार जारी कलह अब उभरकर सामने आ गया है। पार्टी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। id="toptextpromo">यशवंत
सिन्हा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा का अंदरूनी संकट और गहरा गया है। उधर, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी नेताओं को चेतावनी दी है कि भविष्य में संगठन की आंतरिक गतिविधियों या विचारों को सार्वजनिक करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बताया
जाता है कि यशवंत सिन्हा संसदीय दल में लालकृष्ण आडवाणी द्वारा की गई कुछ नियुक्तियों से नाराज चल रहे थे। हजारीबाग से लोकसभा के लिए चुने गए सिन्हा ने अपना इस्तीफा राजनाथ सिंह को भेजा है। सिन्हा के इस्तीफे पर गोलमोल जवाब देते हुए राजनाथ ने कहा कि उन्हें ऐसी खबर मिली है और वह अपने कार्यालय में जाकर इस बात का पता लगाएंगे।

Click it and Unblock the Notifications