'जसवंत सिंह पर कार्रवाई नहीं होगी'

लोकसभा चुनावों में हार और उसके बाद भाजपा में जारी खींचतान के बीच पार्टी ने जसवंत सिंह पर किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है.
दूसरी ओर वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद के मद्देनज़र भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाक़ात की.
माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेताओं से इसलिए मुलाक़ात कर रहे हैं ताकि पार्टी के अंदर उपजा मतभेद और आगे नहीं बढ़े.
वुधवार को जसवंत सिंह ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की ज़िम्मेदारी तय करने की बात कही थी.
जबकि लाल कृष्ण आडवाणी के राजनीतिक सलाहकार सुधींद्र कुलकर्णी ने पार्टी की हार पर एक लेख लिखा था जिसमें हार के कई कारण गिनाए थे.
'कार्रवाई नहीं होगी'
जसवंत सिंह के शब्द को पार्टी के कुछ नेताओं की आलोचना समझना ग़लत है. मीडिया ग़लत कह रहा है कि उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रुढ़ी
| |
शुक्रवार को भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि जसवंत सिंह के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
उन्होंने कहा, "जसवंत सिंह के शब्द को पार्टी के कुछ नेताओं की आलोचना समझना ग़लत है. मीडिया ग़लत कह रहा है कि उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी."
रूडी का कहना था कि जसवंत सिंह ने कुछ सवाल खड़े किए हैं और पार्टी उस पर विचार करेगी. रूडी ने जसवंत सिंह और सुधींद्र कुलकर्णी की तुलना को भी स्वीकार नहीं किया.
उनका कहना था, "कुलकर्णी का पार्टी की हार के लिए आलोचना करना स्वीकार योग्य नहीं है, क्योंकि वे चुनाव की रणनीतियाँ बनाने वालों का हिस्सा रहे हैं."
रुडी ने माना कि कुलकर्णी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं लेकिन वो फ़ैसले लेने वालों में शामिल रहे हैं और उन्होंने आडवाणी के सलाहकार की जि़म्मेदारी भी निभाई है.
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में जसवंत की आलोचना को राज्यसभा में अरुण जेटली के नेता और लोकसभा में सुषमा स्वारज के उप नेता के रुप में नियुक्तियों पर सवाल माना जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications