अमरीका में प्रसारण पूरी तरह डिजिटल

अमरीका में प्रसारण पूरी तरह डिजिटल

अमरीका में शुक्रवार से टीवी प्रसारण पूरी तरह से डिजिटल होने जा रहा है और टीवी स्टेशन हमेशा के लिए एनालॉग सिग्नल बंद कर देंगे.

इस वजह से ऐसे करीब बीस लाख लोगों की टीवी स्क्रीन पर कुछ भी नहीं दिखाई देगा जिन्होंने डिजीटल प्रसारण के लिए ज़रूरी तैयारी नहीं की है.

अमरीका प्रशासन ने इस बदलाव के लिए करीब दो अरब डॉलर खर्च किए हैं. लेकिन फ़ेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन का कहना है कि करीब 20 लाख घर ऐसे हैं जहाँ डिजिटल प्रसारण के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है.

बंद होगा एनालॉग सिग्नल

अमरीकी चैनलों पर लगातार ये विज्ञापन दिखाए जा रहे थे जिसमें लोगों को आगाह किया गया है कि शुक्रवार को एनालॉग सिग्नल बंद कर दिए जाएँगे और अगर वे चाहते हैं कि लगातार टीवी सिग्नल मिलता रहे तो उन्हें सेट टॉप कन्वर्टर बॉक्स लगवा लेने चाहिए.

अमरीका में सरकार ने लोगों को 40 डॉलर के कूपन भी जारी किए हैं ताकि लोगों को कम पैसे खर्च करने पड़ें.

ब्रिटेन में भी टीवी प्रसारण डिजिटल होने जा रहा है लेकिन वहाँ ये एक साथ नहीं हो रहा बल्कि हर इलाक़े में अलग-अलग किया जा रहा है.

जबकि अमरीका में ये प्रणाली एक साथ लागू की जा रही है.

इस कारण अमरीका में ये आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि बूढ़े और कम आय वाले लोग इस नई तकनीक का फ़ायदा नहीं उठा पाएँगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+