ऑस्ट्रेलियाई छात्रों के लिए दिशानिर्देश जारी

ऑस्ट्रेलियाई छात्रों के लिए दिशानिर्देश जारी

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमलों को देखते हुए भारत सरकार ने वहाँ अध्ययन करने जाने वाले छात्रों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं.

इसमें ऑस्ट्रेलिया स्थिति भारतीय उच्चायोग में पंजीकरण और स्थानीय सुरक्षा की स्थिति की जानकारी हासिल करना शामिल है.

भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्रों को उनके विश्वविद्यालय, उसके आसपास और रहने के स्थान के नजदीक सुरक्षा की स्थिति की जानकारी हासिल करनी चाहिए.

दिशानिर्देशों के अनुसार उन्हें स्थानीय भारतीय एसोसिएशन के संपर्क में करना चाहिए.

शिवशंकर मेनन का कहना था,'' ऑस्ट्रेलियाई सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ये हमले न हों. ये उनकी प्रारंभिक ज़िम्मेदारी है.''

उनका कहना था कि ये गंभीर बात है कि हमले जारी हैं.

हमले जारी

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय सरकार भारतीय छात्रों के आस्ट्रेलिया जाने पर रोक लगा सकती है तो विदेश सचिव का कहना था कि हमने ऐसा कुछ नहीं सोचा है.

ऑस्ट्रेलियाई सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ये हमले न हों. ये उनकी ज़िम्मेदारी है शिवशंकर मेनन, भारतीय विदेश सचिव

ऑस्ट्रेलियाई सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि ये हमले न हों. ये उनकी ज़िम्मेदारी है

उनका कहना था कि आस्ट्रेलिया सरकार मामले को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है.

लेकिन दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे.

ताज़ा हमले में कुछ ऑस्ट्रेलियाई युवकों ने गुरुवार को 22 साल के एक भारतीय छात्र पर हमला किया.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक़ हमलावरों ने भारतीय छात्र पर हमला करने से पहले उसकी पगड़ी पर अशोभनीय टिप्पणियाँ कीं.

पुलिस का कहना है कि भारतीय छात्र पर एडिलेड के एक व्यस्त बाज़ार में हमला तब किया गया जब वो वहाँ अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था.

हमले में भारतीय छात्र की नाक और जबड़े पर गंभीर चोट लगी है.

पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में 17 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में एडिलेड की युवा मामलों की एक अदालत ने ज़मानत दे दी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+