महासागरों, तटीय इलाकों और झीलों के संरक्षण की राष्ट्रीय नीति बने : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी तटों और महासागरों तथा कनाडा से सटी उत्तरी सीमा की प्रमुख झीलों के प्रबंधन का जिम्मा फिलहाल राज्य की एजेंसियों के पास है। ओबामा ने नए कार्यबल को हिदायत दी है कि वह 90 दिनों के भीतर इस बारे में व्यापक राष्ट्रीय नीति संबंधी सिफारिश करे। ओबामा ने अपने आदेश में कहा है कि महासागर, तट तथा झीलों को पर्यावरण से जुड़ी बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को दीर्घावधि तक अपने संसाधनों के संरक्षण और इस्तेमाल के लिए व्यापक तथा पारिस्थितिकी पर आधारित प्रारूप के साथ एक स्पष्ट राष्ट्रीय नीति के तहत एकीकृत ढांचा तैयार करने की जरूरत है।
ओबामा ने कहा कि महासागरों का संरक्षण देश की अर्थव्यवस्था, परिवहन और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जरूरतों के लिए आवश्यक है। ओबामा की इस घोषणा का पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनों ने स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications