बिहार से अगवा चिकित्सक का पुत्र हरियाणा से बरामद
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि मुजफ्फरपुर के पुलिस महानिरीक्षक आऱ एस़ भाठी के नेतृत्व में बिहार पुलिस कई दिनों से हरियाणा में छापामारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि रितिक के मुक्त करवाने में हरियाणा तथा दिल्ली पुलिस की भी मदद ली गई।
नीलमणि के मुताबिक इस मामले में हरियाणा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने रितिक की मुक्ति के एवज में फिरौती दिए जाने से इंकार किया है।
उल्ल्ेाखनीय है कि 26 मई को मुजफ्फरपुर के चिक्तिसक डा. सुधीर कुमार के पुत्र रितिक का अपहरण उस समय कर लिया गया था जब वह अपने घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस मामले की एक प्राथमिकी मोतीपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications