सोपोर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी सहित 2 को मार डाला
पुलिस ने यहां बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर में बस अड्डे के समीप स्थानीय सशस्त्र बटालियन के कांस्टेबल गुलाम नबी और आरिफ अहमद डार की हत्या कर दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकवादियों ने यहां से 54 किलोमीटर दूर सोपोर शहर के बस अड्डे में स्थानीय सशस्त्र बटालियन के कांस्टेबल गुलाम नबी और आरिफ अहमद डार नाम के नागरिक की हत्या कर दी।"
उन्होंने बताया, "दोनों व्यक्तियों पर बहुत करीब से गोली चलाई गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।"
इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई और अर्धसैनिक बलों ने हमलावरों की तलाश करने के लिए घटनास्थल की नाकेबंदी कर दी। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications