सुरक्षा परिषद का उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंधों का निर्णय

न्यूयार्क, 12 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने परमाणु परीक्षण करने के आरोपी उत्तरी कोरिया के खिलाफ आधिकारिक प्रतिबंध लगाए जाने के प्रस्ताव को शुक्रवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

सामाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रतिबंधों में पहली बार उत्तर कोरिया से या उत्तर कोरिया के लिए वायु या समुद्र मार्ग से कार्गो के आवागमन पर पाबंदी लगाए जाने को शामिल किया गया है। परिषद के पांच स्थायी सदस्यों (अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन) ने इस कदम का समर्थन किया है।

अमेरिका ने प्योंगयांग सरकार के खिलाफ नए प्रतिबंधों को कड़ा कदम बताया है। चीन ने अतीत में इस तरह की पाबंदी का विरोध किया था लेकिन शुक्रवार को उसने भी इसके पक्ष में मतदान किया। लेकिन उसने पाबंदियों को लगाए जाने में विवेक से काम लेने का आह्वान भी किया। उसने कहा कि पाबंदियों को लागू करना कठिन और जटिल होता है।

ये प्रतिबंध वर्ष 2006 में 15 देशों के पैनल द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के अतिरिक्त हैं। वर्ष 2006 में उत्तर कोरिया ने पहला परमाणु परीक्षण किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+