दिल्ली में गैस सिलेंडर फटने से 5 मरे
पुलिस के मुताबिक घटना राजधानी के पश्चिमी इलाके नांगलोई के कमरूद्दीन नगर में वेद पाल के वेल्डिंग के दुकान में हुई। इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान दुकान मालिक के दो बेटों सोनू और मोनू तथा दो अज्ञात मजदूरों के रूप में की गई है। घटना करीब शाम 4 बजे हुई।
इस घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को सत्यभामा और संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications