गफूर हटाए गए, शिवानंदन मुंबई के नए पुलिस आयुक्त (राउंडअप)

दिन भर तेजी के साथ बदले घटनाक्रम में महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य के कम से कम 17 शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया।

गृह मंत्री जयंत पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गफूर को एक पुलिस महानिदेशक के रूप में पदोन्नत कर स्थानांतरित कर दिया गया है और वह महाराष्ट्र पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अगले महानिदेशक होंगे।

इस घोषणा के थोड़ी ही देर बाद मीडिया को संबोधित करते हुए गफूर ने भी कहा कि वह 'बेहद प्रसन्न' हैं कि उनकी पदोन्नति की गई है। उन्होंने कहा, "मेरी पदोन्नति लंबित थी।"

जब गफूर से यह पूछा गया कि कहीं यह कदम प्रधान कमेटी की रिपोर्ट के मद्देनजर तो नहीं उठाया गया है, तो इस पर उन्होंने कहा कि चूंकि उन्होंने उस रिपोर्ट को देखा नहीं है, लिहाजा वह उस बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले वर्ष 26 मुंबई को हुए मुंबई हमले की जांच के लिए पूर्व गृह सचिव राम प्रधान के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था।

मुंबई हमलों की जांच के मद्देनजर इस कदम को अहम माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट और कार्रवाई रिपोर्ट विधानसभा में जल्द ही पेश होने वाली है।

दूसरी ओर लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार पर बरसते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता शिव सेना के रामदास कदम ने इस बात को खारिज किया कि गफूर की पदोन्नति की गई है। उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार ने मुंबई हमले के मुद्दे पर विपक्ष के हमले से बचने के लिए इस कदम को एक ढाल के रूप में उठाया है।

कदम ने मांग की कि पुलिस आयुक्त को हत्या का आरोपी बनाया जाए।

बहरहाल, मुंबई पुलिस के नए मुखिया डी.शिवानंदन फिलहाल राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) के आयुक्त हैं। इसके पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और अन्य विभागों में अपनी सेवाएं दे चु़के हैं।

शिवानंदन थाणे और नागपुर के पुलिस आयुक्त के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कुछ समय तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

गफूर का स्थानांतरण और शिवानंदन की नियुक्ति मुंबई हमले के संदर्भ में की गई है। इसके पहले पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और राज्य के पूर्व गृह मंत्री आर.आर.पाटिल जैसे नेताओं को मुंबई हमले के मामले में अपनी कुर्सियां गंवानी पड़ी थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+