अजमेर में केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वरूप तैयार किया जा रहा : पायलट
केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री ने शनिवार को अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अजमेर में प्रोफेसर व्यास समिति की सिफारिश पर खुलने वाले इस केन्द्रीय विश्वविद्यालय का स्वरूप तैयार किया जा रहा है। इसके खुलने से अजमेर विश्व स्तर पर शैक्षिक प्रतिभाओं को तराशने वाला शहर होगा और शैक्षिक क्षेत्र में विभिन्न फैकल्टी खुलेंगी, जिनसे अजमेर जिले की काया कल्प हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अजमेर प्रारंभ से ही अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त स्थान रहा है और इस विश्वविद्यालय के खुलने से शैक्षिक कार्यक्रमों को और अधिक गति मिलेगी तथा बेरोजगारी दूर होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications