विद्युत उत्पादन में राजस्थान आत्मनिर्भर बनेगा : शेखावत
जयपुर, 13 जून (आईएएनएस)। विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान विद्युत उत्पादन बढ़ाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। शेखावत शनिवार को सीकर जिले के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरा गांव में अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा बनाए गए 33 के.वी. विद्युत सब स्टेशन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि राज्य में जहां 50 साल में 1500 मेगावाट विद्युत उत्पादन हुआ था वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में 5 सालों में 1750 मेगावाट बिजली उत्पादित की गई थी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि टटेरा व चिपलाटा में 33 के.वी.के. सब स्टेशन और थोई गांव में 132 के.वी.विद्युत स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव सरकार को भिजवाए गए हैं। इनके बनने से विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications