स्वाइन फ्लू : 20 महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि, देश में 17 मामले (राउंडअप)

दिल्ली में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, "देश में स्वाइन फ्लू के कुल 17 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से नौ रोगियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बाकी मरीजों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।"

हैदराबाद के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वह 20 महीने का बच्चा अपने माता-पिता और छह साल की बहन के साथ न्यूयार्क से हैदराबाद नौ जून को पहुंचा था। उसके रक्त नमूनों की जांच के बाद उसमें फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

दोनों बच्चों का इलाज आंध्रप्रदेश चेस्ट हास्पीटल में चल रहा है। चूंकि बच्चे अकेले नहीं रह सकते, लिहाजा उनके दो रिश्तेदारों को उनके साथ रहने की अनुमति दी गई है।

एच1एन1 इनफ्लुएंजा के नोडल केंद्र के संयोजक के.सुभाकर ने आईएएनएस को बताया, "लड़की के दादा लड़की के साथ रुके हुए हैं तथा उसकी दादी लड़के के साथ रुकी हुई हैं।"

दूसरी ओर अमेरिका से शनिवार को सुबह चेन्नई पहुंचे एक दंपति और उनके तीन बच्चों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है। हालांकि उनकी जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

पांचों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट दो दिनों बाद उपलब्ध होगी।

रोग के लक्षण दिखने के बाद इस परिवार को पहले चेन्नई के संक्रामक रोग अस्पताल ले जाया गया। वहां स्वाइन फ्लू के लिए उनकी जांच की गई।

राज्य के स्वास्थ्य सचिव वी.के.सुब्बाराव ने कहा, "एक पांच वर्ष की लड़की में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखे गए।"

इस परिवार को अस्पताल में ही रहने की सलाह दी गई, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। बाद में उन्हें शहर के एक प्रमुख अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

तमिलनाडु में अब तक स्वाइन फ्लू के लिए 10 संदिग्धों की जांच की गई है। उनमें से कोयंबटूर के दो मामलों में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई है।

उधर बेंगलुरू में एक 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने के बाद उसे शनिवार को राजीव गांधी चेस्ट रोग संस्थान (आरजीआईसीडी) में भर्ती किया गया। यहां चार संदिग्ध मरीज शुक्रवार से ही भर्ती हैं। ये सभी भारतीय नागरिक हैं।

आरजीआईसीडी के निदेशक शशिधर बुग्गी ने आईएएनएस को बताया, "हम चारों मरीजों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम अमेरिकी नागरिक के रक्त नमूनों को भी जांच के लिए भेज रहे हैं। पांचों मरीजों की हालत में सुधार है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+