दिल्ली में धोखाधड़ी के आरोप में सुभाष अग्रवाल गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुभाष और स्नेहलता को नांगलोई से शनिवार सुबह गिरफ्तार किया।"

अग्रवाल पर आरोप है कि उसने उत्तरपश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में लगभग 5,000 लोगों जल्द अमीर बनने के सपने दिखाकर लगभग 1,000 करोड़ रुपये की रकम ऐंठ ली। उसने यह काम अपनी कंपनी 'स्टॉप लॉस कमोडिटी' के नाम पर किया।

एक अन्य अधिाकारी ने बताया, "अग्रवाल ने कथित तौर पर लोगों से 10,000 रुपये पर हर महीने 1,000 रुपये का ब्याज देने का वादा किया था। कुछ लोगों से उसने रकम को दो से छह महीनों में दोगुना करने की बात भी कही थी।"

अधिकारी ने बताया, "वह लोगों का भरोसा जीतने के लिए आगे की तारीखों के चेक दिया करता था। 19 मई को कुछ लोगों बैंक पहुंचे तो चेक बाउंस निकला। इसके बाद ही यह मामला प्रकाश में आया।"

गौरतलब है कि हरियाणा के रोहतक का निवासी अग्रवाल चार वर्ष पहले दिल्ली आया था। उसने सबसे पहले उत्तम नगर और फिर नांगलोई में अपना गोरखधंधा आरंभ किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+